






सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए है। सत्र 2026-27 के लिए सरकारी कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष / प्रथम सेमेस्टर में नियमित प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो गए है। ऑनलाईन आवेदन की तिथि 1 मई 2026 से 15 मई 2026 तक है। 19 मई को महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों की ऑनलाईन सत्यापन किया जाएगा वहीं 20 मई को वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सैनी ई-मित्र मोमासर के पवन सैनी ने बताया कि विद्यार्थी को प्रवेश के लिए आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र व ईमेल आईडी, मोबाइल नबंर, एसएसओ आईडी की जरूरत होगी। विद्यार्थी किसी भी ई मित्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
टैक्सी चालक ने दिया ईमानदारी का परिचय, लौटाया मोबाईल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईमानदारी इंसान के चरित्र की वो सबसे बड़ी ताकत है, जो उसे हर परिस्थिति में सही राह पर चलने की प्रेरणा देती है। ईमानदारी का परिचय देते हुए कस्बे के टैक्सी चालक श्याम गुसांई ने एक व्यक्ति का मोबाईल वापिस लौटा दिया है। गुरूवार सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर श्याम गुसांई को एंड्रॉइड मोबाईल मिला। श्याम ने कुछ देर तक वहां फोन के मालिक की तलाश की और इंतजार किया। कुछ देर बाद फोन का मालिक स्टेशन पर अपना फोन ढूंढ रहा था। गुसांई को इस बारे में पता चला तो उसने फोन मालिक बिग्गाबास निवासी मुकेश भार्गव को घूमचक्कर पर एक दुकान पर बुलाया। श्याम ने उसे फोन लौटा दिया और फोन पाकर मुकेश श्याम गुसांई व उनके सहयोगी गौरीशंकर स्वामी का आभार जताया।




