






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। शहर के एक अस्पताल के बाथरूम में चार पांच माह का मानव भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप सा मच गया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को मोर्चरी में रखवाया व मामले की जांच शुरू कर दी है।
उपजिला अस्पताल के जनाना वार्ड की ओर बने बाथरूम में आज शाम करीब 6 बजे चार पांच माह का मानव भ्रूण मिला। खबर आग की तरह फैल गई और अस्पताल का स्टाफ सहित अनेक लोग एकत्र हो गए। अस्पताल परिसर में भ्रूण कहां से आया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। एएसआई राजकुमार अपनी टीम कांस्टेबल अनिल मील व राकेश के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्दीश शुरू कर दी है। भ्रूण हत्या गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने घटना की पूरी जांच करने की मांग की।




