May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-02 at 09.21.59

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2026। क्षेत्र में एक माँ बेटी पर घर में घुसकर हमला करने व झूमके छीन कर ले जाने के आरोप में परिवादी महिला ने अपनी देवरानी व उसकी पांच बेटियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि गांव रीड़ी निवासी बंसती पत्नी मेघनाथ सिद्ध ने रूपा पत्नी जगदीश नाथ व उसकी बेटियां सुमन, पूजा, श्रेया, राधा और कंचन के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आपसी रंजिश में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी महिलाएं लाठी, डंडे व हथौड़ा लेक उसके घर में घुस आई और उसकी बेटी सुलोचना के सिर पर हथौड़े से वार किया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। जब वह बीच बचाव करने आई तो उसे व उसके पुत्र को भी पीटा। उसके कान से झपटा मार कर सोने की झूमरिया तोड़ कर ले गई। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने व लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।