May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2021। गांव सातलेरा में नए कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों का एक दल शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ। भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में गांव के रतन लाल सारस्वत, परमाराम जाखड़, राकेश कुमार जाखड़, रामलाल जाखड़, परताराम भूंवाल, सहित किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए यहां से रवाना हुए है। किसानों के इस दल को गांव के खुमाराम जाखड़, गिरधारी लाल जाखड़, भोमाराम सहित किसानों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यहां किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाएं गए व ग्रामीणों ने बताया कि एक ओर दल आगामी दिनों में रवाना होगा।