May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 21.01.59

प्रथम चरण के प्रशिक्षण मॉनिटरिंग के लिए 19 पर्यवेक्षक लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनगणना 2027 के तहत शहरी क्षेत्र के प्रगणकों का पालिका सभागार में आयोजित प्रथम चरण के प्रशिक्षण में रविवार को दूसरे दिन कार्यक्रम की विशेष जानकारी दी गई। फील्ड ट्रेनर महावीर प्रसाद सारस्वत व रामप्रताप जाखड़ ने जनगणना कार्य प्रथम चरण में ब्लॉक वाइज मकान का सूचीकरण किए जाने के बारे में जानकारी दी। रमेश कुमार शर्मा ने सरकारी निर्देशों का पालन करने व मकान चिह्नीकरण कार्य को मोबाइल एप के माध्यम से आमजन से डाटा संग्रहण करने के बारे में जानकारी दी गई। जनगणना प्रभारी अधिकारी सैजाद ने प्रगणक को अपना नियमित डाटा संग्रहण कर एप्प से ऑनलाइन करने की प्रेरणा दी व कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए 19 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। नगरपालिका मण्डल जनगणना सेल में कार्यरत कर्मचारी अजहरुद्दीन, कंप्यूटर ऑपरेटर जगदीश प्रसाद सिद्ध ने अपना सहयोग दिया।


कल्याणसर, दुसारणा पण्डरीक, पुंदलसर, बेनीसर और लखासर में पहुंचा रथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को रथ कल्याणसर, दुसारणा पंडरिक, पुंदलसर, बेनीसर और लखासर पहुंचा। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। रथ के साथ नायब तहसीलदार सरजीत कुमार धायल ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सरकारी योजनाओं से संबंधित विवरणिका का वितरण किया गया। गांव लखासर में कार्यक्रम में भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहें।

लखासर
कल्याणसर
पुदंलसर
दुसारणा
बेनीसर