May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा आज गांव आडसर में होना था लेकिन एनवक्त पर सोमवार देर रात दौरा स्थगित हो गया था। मंगलवार सुबह सुबह ही सीएम का दौरा क्षेत्र में 2 दिन बाद 7 मई को पुनः प्रस्तावित हुआ है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन गांव बिग्गा पहुंच चुका है। एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, बीडीओ मनोज धायल, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, सरपंच जसवीर सारण आदि प्रस्तावित जगह का अवलोकन कर रहें है।