May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2021। बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ बाजार में उस समय हडकम्प मच गया जब पुलिस घूमचक्कर एवं बाजार में पहुंची। इस पर कस्बे में लंबे समय से बेतरतीब पार्किंग कर कस्बेवासियों के लिए समस्या का कारण बनने वाले वाहन चालकों में हडकम्प रहा एवं पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त समझाईश का रूख अपनाते हुए कार्यवाही की है। विदित रहे कि लेडी सिंघम के नाम से अपनी छवी बनाने वाली आईपीएस प्रिती चंद्रा के बीकानेर जिला पुलिस अधिक्षक बनने के बाद दिए गए आदेशों की पालना में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी एक्टीव मोड पर दिखाई दे रही है। लगातार प्रतिदिन हाईवे पर की जा रही नाकाबंदी एवं वाहनों के खिलाफ कार्यवाही के बाद में अब पुलिस अधिकारियों द्वारा कस्बे में पैदल गश्त के आदेशों की भी पालना की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार ने घूमचक्कर पर एवं श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बाजार में पैदल गश्त की है। इस दौरान लोगों को मास्क की अनिवार्यता एवं रास्ते के मध्य पार्क नहीं करने की समझाईश भी की गई। हालांकी कुछ लोगों ने पुलिस की सख्ती का विरोध भी किया है लेकिन कस्बेवासी अवैध एवं मनमर्जी की पार्किंग से हो रही परेशानियों से निजात दिलवाने के लिए प्रतिदिन यह कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसपी के निर्देशों पर पुलिस अधिकारी कस्बे में निकले पैदल गश्त पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैदल गश्त के दौरान की गई अवैध पार्किंग नही करने की समझाइश, नियम नही मानने वालों की निकाली हवा, करेंगे कार्यवाही।