






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। क्षेत्र के गांव रीड़ी में गर्मी को देखते हुए पंछियों के लिए पानी का प्रबंध करने हेतु पालसियों का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए नई पीढ़ी को जागरूक किया जा रहा है, वहीं ग्रामीणों से भी पालसिए बांधने का आग्रह भी किया जा रहा है। गांव में गत पांच दिन से सामाजिक कार्यकर्ता पालसियों का वितरण कर रहें है। युवा पुरनाथ सिद्ध ने बताया कि मंगलवार को राउमावि में 12 वीं कक्षा की छात्राओं को परिंडे दिए गए और उसमें पानी भरने का संकल्प करवाया। बालिकाओं को नि:स्वार्थ सेवा और मन में करूणा रखने की प्रेरणा दी गई। स्टाफ ने नई पीढ़ी को सेवा का संस्कार देने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि दया व करूणा के लिए किए गए छोटे छोटे प्रयास ही जीवन को सत्कर्म से जोड़ते है। वहीं घरों में भी पालसिए दिए जा रहें है।




