May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। क्षेत्र में दहेज दानव ने एक और घर उजाड़ दिया और एक मासूम के साथ विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पति सहित सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि कल्याणसर नया निवासी 22 वर्षीय विवाहिता मंजू पुत्री रेखाराम नायक ने ईयारा निवासी अपने पति अशोक, सास सुशीला व ससुर शंकरलाल के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 6 दिसंबर 2024 को आरोपी के साथ हुआ। शादी के बाद से ही आरोपी उसे एक लाख रूपए नगद, एक मोटरसाइकिल की मांग करते हुए तंग परेशान करने लगे और मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे चार माह के मासूम बच्चे के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिजनों ने समझाईश का प्रयास किया, आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।