May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। छापर थाना पुलिस ने रविवार शाम को बाजार में जाली नोट खपाने की फिराक में घूम रहें एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500-500 रूपए के आठ जाली नोट (कुल 4000 रूपए) बरामद किए। आरोपी को पुलिस द्वारा चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस को ये नोट श्रीडूंगरगढ़ निवासी अपने मामा से लेना बताया है।

छापर एसएचओ इंद्रलाल की रिपोर्ट पर नोडल थाना चूरू कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है। एसएचओ इंद्रलाल टीम ने बताया कि टीम ने गश्त में दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौपड़ा बाजार से रामदेव मंदिर जाने वाली गली में घेराबंदी कर जोगलिया निवासी 22 वर्षीय धनेश उर्फ दिनेश जाट को पकड़ा। आरोपी से तलाश में रूपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चार दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये नोट मोटे है और उनमें सुरक्षा धागा भी गायब था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, ये नोट वह अपने मामा रामरतन निवासी आड़सरबास, श्रीडूंगरगढ़ से लेकर आया था। ऐसे में पुलिस की जांच की सुई अब श्रीडूंगरगढ़ की ओर घूम गई है।