






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। क्षेत्र में न्यायिक एवं विधिक सेवाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत शुक्रवार को हुई। तहसील कार्यालय के सामने “विधि सेतु लीगल कंसल्टेंसी (लॉ चेम्बर)” का विधिवत शुभारंभ किया गया।
एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि “विधि सेतु लीगल कंसल्टेंसी” का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ और भरोसेमंद कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के कई लोगों को सही कानूनी सलाह और उचित मार्गदर्शन समय पर नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी विचार के साथ इस लॉ चेम्बर की शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को उचित कानूनी प्रक्रिया समझाने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया जाएगा।
विधि सेतु लीगल कंसल्टेंसी लॉ चेम्बर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी व एडवोकेट अनिल धायल की माताजी कविता धायल, बहिन मंजू, भांजी सोनल ने फीता काटकर किया। समारोह के दौरान अतिथियों ने कहा कि वर्तमान समय में सही कानूनी जानकारी और समय पर सलाह बेहद जरूरी हो गई है। ऐसे में क्षेत्र में इस प्रकार की व्यवस्थित कानूनी कंसल्टेंसी की शुरुआत निश्चित रूप से लोगों के लिए लाभदायक साबित होगी। अनिल धायल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और गौरव टाडा ने सभी का आभार जताया।
वकालत, राजनीति व पत्रकारिता सहित अनेक गणमान्यजन हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, भाजपा ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुंसाई, पार्षद भरत सुथार, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, भाजपा नेता द्वारका प्रसाद सैन, पार्षद जगदीश गुर्जर, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, देराजसर पूर्व सरपंच दानाराम भादू, लखासर पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, सीनियर अधिवक्ता मोहन सोनी, बार अध्यक्ष ललित मारु, बार पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, गोपीराम जानू, मोहन नाथ, सोहननाथ सिद्ध, ओमनाथ, रणवीरसिंह खींची, केके पुरोहित, रामलाल नायक, बृजेश पुरोहित, राजीव आत्रे, साजिद खान, बजरंग तावणीयां, ओमप्रकाश मोहरा, बजरंग चोटिया, अबरार अहमद, महेन्द्र मोटसरा, जितेंद्र स्वामी, ओमप्रकाश बारोटिया, बृजलाल बारोटिया, नारायण जोशी, ओमप्रकाश मिडल, भागीरथ नायक, सुशील सुथार, रामनारायण, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, गोपाल पारीक, मनोज नाई समेत कई गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। वहीं बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी, संजय पारीक, अशोक पारीक, कैलाश राजपुरोहित, नारायण सारस्वत, मुकेश जाखड़, शिक्षाविद मनोज गुंसाई, अशोक शर्मा, भैराराम डूडी, हरफुल सिंह, नारायण नाई, चुन्नीलाल टाडा, शंकरलाल पूनियां, शीशपाल गोदारा, रामकरण कड़वासरा, फ़तेहसिंह जांगिड़, पतराम जाखड़, मुकेश ज्याणी, डूंगरमल महिया, गिरधारी जाखड़, शुभम शर्मा, प्रताप सिंह, अमित धायल, विकास जाखड़, श्यामसुंदर नाई, सीताराम नैण, शंकर कड़वासरा, मदनलाल प्रजापत, कांतिप्रसाद दर्जी, रामनिवास गोदारा, मांगीलाल बारोटिया, पवन गोयतान, भागीरथ खिलेरी, रवि योगी, सुखदेव व्यास क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, मित्रगण एवं शुभचिंतक मौजूद रहें।






