






पिकअप ने मारी कार को टक्कर, सुबेदार की पत्नी व एक अन्य हुआ गंभीर घायल, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक कार को एक पिकअप ने टक्कर मार दी और जिसमें एक आर्मी सुबेदार का परिवार व एक अन्य सवार घायल हो गए। आर्मी सुबेदार मेहराज मैराजूद्दीन निवासी कुपवाड़ा जम्मू एंड कश्मीर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी, दो बच्चों व दीपक यादव के साथ भटिंडा पंजाब से 24 मार्च 2026 को वाया हनुमानगढ़ खाटूश्यामजी जा रहें थे। शाम करीब 5 बजे नेशनल हाइवे पर पिकअप चालक ज्ञानसिंह ने लापरवाही व गफलत से चलाते हुए रॉन्ग साईड आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी को अब अस्पताल से छुट्टी मिली व उसकी पत्नी अभी भी चलने फिरने में असमर्थ है ओर आर्मी हॉस्पिटल मे उसका ईलाज चल रहा है। वहीं दीपक यादव को जयपुर रेफर किया उसका वहां अभी भी ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को जांच दी है।
बाइक सवार तीन घायलों की बिजली कार्मिक जांगू ने तत्परता से की मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात करीब 11 बजे बीदासर रोड पर गांव रीड़ी व धर्मास के बीच एक मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई। जिसमें बाडेला निवासी तीन बाइक सवार 30 वर्षीय धन्नाराम मेघवाल, 22 राकेश मेघवाल व 18 वर्षीय शंकरलाल मेघवाल घायल हो गए। तभी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे हनुमानगढ़ निवासी व बिजली विभाग में सेवारत सूर्या जांगू ने तत्परता से मदद के लिए हाथ बढ़ाया और तीनों घायलों को अपनी कार में लेकर रवाना हुए। रास्ते में बाना के पास सामने मिली एंबुलेंस में घायलों को शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।



