May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। शनिवार को जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से वरिष्ठ आईएएस डॉ विष्णु चरण मलिक ने श्रीडूंगरगढ़ चार्ज क्षेत्र में जनगणना प्रशिक्षण सत्रों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रगणक पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में पहुंचे व निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनगणना संवैधानिक दायित्व है। ये राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसे सभी प्रगणक पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। उन्होंने बताया कि इस बार की डिजिटल जनगणना से आम नागरिकों को भी स्व -गणना का विकल्प दिया गया है।

प्रशिक्षण सत्र में जनगणना निदेशालय जयपुर से जिला समन्वयक नीरज कुमार ने एचएलओ एप्प संबंधी तकनीकी जानकारी दी। उपजिला जनगणना अधिकारी बीकानेर धर्मपाल खीचड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना जैसे संवेदनशील कार्य में चौकस रहकर कार्य करने की हिदायत दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार्ज अधिकारी तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने जनगणना एचएलबी क्षेत्र और नजरी नक्शे की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जनगणना चार्ज नियमित सहायक भव्य कटारिया, पर्वत सिंह, फील्ड ट्रेनर्स मनीष सैनी, नौरतमल शर्मा, कमलकिशोर पीपलवा, अर्जुन सिंह, कैलाशचन्द्र शर्मा, विनोद शर्मा, सहीराम भामू, मयंक स्वामी, रामदेव और मदन मेहरा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रगणक पर्यवेक्षकों का चौथा और अंतिम प्रशिक्षण चरण सोमवार से प्रारंभ होगा।