May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। एक नाबालिग सहित दो बहनों से बदसलूकी करने और माता पिता, मौसी व भाई से मारपीट कर मोटरसाइकिल तोड़ देने के आरोप में मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि परिवादी नाबालिग युवक ने अपने ही गांव के पड़ौसी तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि रविवार को वह अपने पड़ौस के गांव गया हुआ था व उसके पिता भी ताऊ के घर गए थे। उसके घर पर उसकी माँ व एक नाबालिग सहित दो बहनें घर पर थी। पीछे से करीब 8.30 बजे पड़ौसी दो सगे भाई व एक अन्य युवक हाथों में लाठी, जेई व चौसंगी लेकर अवैध रूप से उसके घर में घुसे। आरोपियों ने उसकी माता व दो बहनों के साथ मारपीट करते हुए बदसलूकी की। उसके पिता, उसकी मौसी और वह घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की व उसकी उसकी मोटरसाइकिल तोड़ दी। गांव बाना के इस मामले की जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह करेंगे।