May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। नेशनल हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला श्रीडूंगरगढ़ में परमहंस संत सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में विशाल रक्तदान शिविर शुरू हुआ है। सोमवार सुबह दिवंगत कुंभनाथ सिद्ध बलिहारा की स्मृति में आयोजित शिविर में दो मिनिट का मौन रखा गया। सिद्ध के चिद्ध पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। यहां कुंभनाथ सिद्ध, किसननाथ बलिहारा, उदनाथ बलिहारा, गोरधननाथ बलिहारा सहित मौजिज लोग शामिल हुए व उद्घाटन सत्र में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर आयोजक गांव रीड़ी निवासी अमरनाथ बलिहारा ने सभी का स्वागत किया। शिविर में रीड़ी, लिखमादेसर, पूनरासर सहित विभिन्न स्थानों से युवा रक्तदान करने पहुंच रहें है। दोपहर तीन बजे तक रक्तदान शिविर जारी रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी रक्तवीरों से रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहयोगी बनने की अपील की है।
कल होगा ठुकरियासर में रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार, 12 मई की सुबह सवा नौ बजे से शाम छह बजे तक महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल ठुकरियासर के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। राजस्थान पुलिस के जवान रहे दिवंगत प्रकाश लूखा की स्मृति में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करेंगे। लूखा परिवार व ग्रामीण युवा उत्साह के साथ रक्तदान शिविर के आयोजन की तैयारियों में जुटे है।