May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। प्रदेश भर में चर्चित हुए मलसीसर मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विप्र समाज के युवाओं ने सीएम के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
मंगलवार को छः न्याति ब्राह्मण महासंघ एवं विप्र समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को सीमए के नाम ज्ञापन दिया। संगठन के तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक ने बताया गया कि गत 8 मई को भादरा के मलसीसर में किराए व टिकट की बात पर हुए विवाद में नाबालिग छात्र रजत शर्मा के साथ सरकारी बस चालक और परिचालक द्वारा की मारपीट के मामले में छात्र को न्याय मिलना चाहिए। दोषियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करें। घटना में छात्र को गंभीर चोटें आई और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना के बाद आरोपियों के खुले आम घूमने का विरोध जताते हुए मंडल सदस्यों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान छः न्याति ब्राह्मण महासंघ तहसील अध्यक्ष आईदान पारीक धनेरू, विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, महासंघ तहसील उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, तहसील मंत्री एडवोकेट बाबूलाल सारस्वत सेरूणा, आनंद जोशी, एडवोकेट सुखदेव व्यास बिग्गा, पवन सारस्वत उदरासर, कानाराम तावणियां सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।