May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। मंगलवार को मौसम ने एकसाथ कई रंग दिखलाए है। सुबह 8 बजे से ही तेज गर्मी के बाद 10 बजे से ही लू के थपेड़ों ने परेशान किया। वहीं शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी के साथ काले बादल छा गए। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर, आड़सर पुरोहितान, धीरदेसर पुरोहितान, सत्तासर, माणकरासर में बरसात के साथ चने के आकार के ओले गिरे। मोमासर में भी खूब ओले गिरे है। किसानों ने बरसात के बाद प्रसन्नता जताई वहीं ग्रामीणों ने गर्मी से राहत मिलने की बात कही। गांव तोलियासर, सुरजनसर, बिग्गा में हल्की बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बादल छाए है। मौसम विभाग ने चूरू बीकानेर, सीकर, जयपुर, नागौर व टोंक के इलाकों में हल्की बरसात के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया। बता देवें सोमवार को विभाग ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद हीटवेव का अलर्ट जारी किया। देखें ओले आंधी के वीडियो:- https://www.facebook.com/share/r/14bXGDvdXZJ/  https://www.facebook.com/share/r/1EC6dwfShH/  https://www.facebook.com/share/r/1EP6yAPC7M/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में बरसात आते ही बच्चे झूमने लगे, गिरे ओले भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर की उत्तरादी रोही में बरसे ओले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखनसर की रोही में हल्की बरसात के बाद मौसम हुआ सुहावना। (फोटो-संतोष डूडी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में हल्की बरसात के साथ गिरे ओले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में हुई अच्छी बरसात, गिरे ओले भी। (फोटो-राजूराम भूकर)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती तोलियासर में हुई हल्की बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर में छाए है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में तेज आंधी के बाद हुई मामूली बूंदाबांदी। (फोटो-बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितान में बरसात के साथ गिरे ओले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में तेज आंधी के साथ हुई हल्की बरसात।