May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र जिले में सर्वाधिक रक्तदान वाले क्षेत्र का सम्मान प्राप्त कर चुका है एवं यहां शहर के साथ साथ गांवों में भी शिविरों का आयोजन लगातार हो रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में पहला रक्तदान शिविर दिवंगत पुलिसकर्मी प्रकाश लुखा की स्मृति में आयोजित किया गया। जिसमें कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर के ब्लड़ बैंक द्वारा रक्तसंग्रहण किया गया एवं गांव के युवाओं ने उत्साह से रक्तदान कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। शिविर में 211 युवाओं, महिलाओं ने रक्तदान किया एवं दिन भर ग्रामीणों एवं ब्लॉक क्षेत्र के नेताओं ने गांव पहुंचकर प्रकाश लुखा को श्रृद्धांजलि दी। विदित रहे कि कोरोना काल के दौरान ऑन डयूटी पुलिसकर्मी प्रकाश लुखा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी एवं अपने कर्तव्य को निभाते हुए शहादत देने पर गांव में उनका खासा सम्मान है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस नेता हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, आरएलपी नेता विवेक माचरा, डूंगर कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, गांव के सरपंच प्रशासक अमराराम गांधी, रामलाल जांघु, बीरबलराम देहडू, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ओमनाथ सिद्ध सहित दिन भर में कई मौजिज लोग पहुंचें एवं प्रकाश लुखा को श्रृद्धांजलि दी। लुखा परिवार ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। शिविर के आयोजन में गांव के युवा हनुमानसिंह गोदारा, नेमनाथ सिद्ध, सचिन सेन, रणवीर फौजी, नेमीचंद बिस्सू, श्रवण मोटसरा, संतोष जाखड़, महेश गोदारा, राकेश सिद्ध सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सक्रिय रहे।