May 19, 2026
IMG-20260514-WA0026

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। क्षेत्र में ट्रेन से कटने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गयी है।
सुबह करीब 5 बजे बीकानेर रतनगढ़ डेमो ट्रेन की चपेट में आने से गांव जैसलसर में रेल पटरियों पर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। मृतक 62 वर्षीय मालसिंह पुत्र भोपालसिंह राठौड़ का शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसआई राजेन्द्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को आपणो गांव सेवा समिति की पिकअप में उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने पर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी खबरों के लिए जुड़े रहें विश्वसनीय व प्रामाणिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।