






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2026। देश भर में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर सीधे आम जन जीवन पर व्यापक रूप से पड़ेगा और इससे आम जरूरतों की कीमतें बढ़ने से महंगाई भी हर एक नागरिक व घर को प्रभावित करेगी। बाजार में व्यापारियों के बीच शुक्रवार को यही चर्चा जोर शोर से शुरू हो गई है। पेट्रोल डीजल को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है और लोग इस पर चिंता प्रकट कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल पंप पर आज के भाव 109 रूपए 45 पैसे प्रति लीटर है, वहीं डीजल 94 रूपए 74 पैसे प्रति लीटर है। वहीं बीकानेर में पेट्रोल 109 रूपए 46 पैसे प्रति लीटर हो गई और डीजल 94 रूपए 73 पैसे प्रति लीटर हो गया है। क्षेत्र में डीजल नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आ रही है। कुछ युवाओं ने डीजल नहीं मिलने की बात कही। वहीं सूत्रों के अनुसार डीजल सप्लाई ही धीरे है, जिससे समय पर डीजल पहुंच नहीं रहा है। आशीष पेट्रोल पंप के आशीष जाड़िवाल ने बताया कि उनके पंप पर डीजल की आपूर्ति में देरी हुई है, वहीं आज शाम तक डीजल पहुंचने की संभावना है।



