May 19, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। कान, नाक व गला रोग से पीड़ितों के लिए खास खबर हाई स्कूल रोड पर स्थित धनवन्तरी हॉस्पिटल से आई है। अस्पताल में कल सुबह 8.30 बजे से 12 बजे तक प्रसिद्ध ईएनटी डॉक्टर शाश्वत दत्त मेहता की सेवाएं मिल सकेगी। डॉ मेहता सुनने व बोलने से संबंधित समस्याओं का ईलाज करने के विशेषज्ञ है। माह के प्रत्येक रविवार को डॉ मेहता इसी अस्पताल में सेवाएं देंगे। कान में दर्द, कान में रस्सी आना, सुनने में कमी व कान की सरसराहट, नाक बंद, नाक की हड्डी का टेढ़ापन, नजला साइनस, नकसीर व एलर्जी, गले में दर्द, टॉन्सिल्स/एडिनॉइड, गले की गोठ जैसे थायराइड, पैरोटिड एवं आवाज संबंधित समस्याएं जैसे आवाज में बदलाव, आवाज का भारीपन या पतलापन, चेहरे का दर्द, माइग्रेन या सिर घूमना इत्यादि बीमारियों के ईलाज में इन्हें महारत हासिल है। अस्पताल में कान में घंटियों की आवाज आना, कान में सिटी बजना, छोटे बच्चे (जन्मजात) सुनने व बोलने में देरी दूर की आवाज सुनने में समस्या की बीमारियों में जांच अत्याधुनिक मशीनों द्वारा की जाती है। जो सटीक जानकारी देती है। वहीं स्पीच थेरेपी का पूरा ईलाज भी उपलब्ध है। ऐसे में कान, नाक व गला रोगों से पीड़ित मरीज रविवार को डॉ मेहता की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।