August 30, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। क्षेत्र में सामाजिक सेवा कार्यों में लगातार सक्रिय तेरापंथ युवक परिषद की सेवा में बुधवार को सकारात्मक विस्तार हुआ। दिवंगत भंवरलाल व बरजीदेवी पारख की स्मृति में उनके परिजनों तथा दिवंगत चंपालाल व कमलादेवी डागा की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा परिषद को दो आधुनिक बैड सौंपे गए है। ये बैड गंभीर बीमारियों में मरीजों के लिए उपयोगी साबित होंगे तथा जरूरतमंद को ये परिषद द्वारा नि:शुल्क दिए उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
परिषद के ऑक्सीजन एवं नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने जानकारी देते हुए बताया कि डागा व पारख परिवार के इस सहयोग से अनेक जरूरतमंद गंभीर रोगियों को इसका लाभ मिल सकेगा और परिषद के सेवा कार्यों का दायरा भी बढ़ सकेगा। इस दौरान परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, चमन श्रीमाल, दीपक छाजेड़, रजत सिंघी, गौरव बोथरा, सुमित बरड़िया व मोहित बोरड़ सहित संस्था परिवार के सदस्यों ने दोनों दानदाता परिवारों का आभार जताया।