May 22, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मानवीय मूल्यों के उपासक आज भी नि:स्वार्थ भाव से अपना योगदान इन मूल्यों की रक्षार्थ दे रहें है। यहां के निवासी छोटे छोटे सहयोग से किसी का भला करने की उत्सुकता में बढ़ चढ़ कर सहयोग देते है।
आज एक प्रेरणीय प्रसंग क्षेत्र के गांव सेरूणा से सामने आया है। गांव के ग्रामीणों ने पीबीएम अस्पताल में पीड़ितों व जरूरतमंदों के लिए गेहूं दान किया है। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में नि:शुल्क भोजन की सेवा देने वाली संस्था रोग निदान सेवा संघ ट्रस्ट को पांच पिकअप में भरकर गेंहू पहुंचाया। ग्रामीणों ने 137 क्विंटल 80 किलो गेंहू संस्था को सौंपा जो पीड़ित मानवता की सेवा में उपयोगी होगा। ग्रामीणों ने बताया कि सेरूणा गांव से प्रतिवर्ष ये सहयोग दिया जा रहा है और इसमें ग्रामीण परिवार सामूहिक रूप से अपना योगदान देते है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि जरूरतमंद या भूखे के लिए गेंहू का दान करके लोग अपने घर में खुशहाली की प्रार्थना करते है। धार्मिक मान्यता है कि इससे जीवन के दुख दर्द कम होते है। वहीं कुछ युवाओं ने इसे किसी के दुख दर्द को समझकर बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद करना बताया। बहरहाल गांव का ये सहयोग क्षेत्र में चर्चाओं में है और लोग इस सहयोग की सराहना कर रहें है।