





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। सोमवार से नौतपा शुरू होने वाला है और उससे पहले आज सुबह तेज हवाओं ने क्षेत्र का रूख किया। अंचल में बादल छाए और तेज हवाओं से तापमान लूढ़कने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। गांव आड़सर पुरोहितान में शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हुई। यहां मोमासर रोड पर करीब आधा दर्जन बिजली के पोल गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ। किसी फैक्ट्री की लाइन के ये पॉल गिरने से गांव की आपूर्ति भी इससे प्रभावित हो गई। करीब चार पांच घंटे बाद पोल रोड से हटा दिए गए व बिजली भी कई घंटो बाद देर शाम लौट आई। ग्रामीणों ने बिना बिजली के परेशान होने की बात कही। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में भी हल्की बरसात हुई और तेज हवा के साथ हुई बरसात ने गर्मी से राहत दी। गांव बिग्गा में भी रिमझिम बारिश हुई। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित अनेक हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहें व तेज हवाएं चली। बता देवें मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी व हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।










