





श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स 24 मई 2026। पुरूषोत्तम ज्येष्ठ माह में तीर्थ दर्शन व स्नान का अत्यधिक महत्व माना गया है, इसी धार्मिक महत्व को देखते हुए हजारों की संख्या में श्रद्धालु धर्मस्थलों की यात्राएं करते है। ऐसे में तपती गर्मी में एसी बस में लग्जरी सुविधाओं के साथ 4 जून को श्रीडूंगरगढ़ से द्वारिका सोमनाथ धार्मिक यात्रा रवाना होगी। 11 दिवसीय इस यात्रा में करीब तीन दर्जन धर्म स्थलों के दर्शन होंगे और अधिकमास की अमावस्या का बड़ा स्नान पुष्कर धाम में होगा। यात्रा में श्रीकोलायत, रामदेवरा, जसोल, भटियाणी माता, नाकोड़ा, सांचोर, द्वारिका पुरी, द्वारिकाधीश मंदिर, गोमती स्नान, रुक्मणी मंदिर, नागेश्वर महादेव, गोपी तलाव, बेट द्वारिका, मूल द्वारिका, कृष्ण महल, पोरबंदर, गांधीजी का घर, सुदामापुरी, सोमनाथ, जूनागढ़, गिरनार, दामोदर कुंड, अक्षरधाम (भारत का सबसे बड़ा मंदिर), माउंट आबू, सांवरिया सेठ मंदिर, रणछोड़ मंदिर, नाथद्वारा, पुष्कर (अमावस्या स्नान), मेड़ता (मीरा बाई मंदिर), झुंझाला (गुसाईं जी महाराज), खरनाल (तेजाजी महाराज), नागौर गौशाला, देशनोक (करणी माता) दर्शन के बाद पुन: श्रीडूंगरगढ़ लौट कर आएगी। यात्रा के दौरान प्रति यात्री 11 हजार रूपए किराया होगा जिसमें सुबह का नाश्ता, 2 समय का भोजन, 2 चाय व धर्मशाला इत्यादि की व्यवस्था ट्रेवल कंपनी की ओर से ही दी जाएगी। आयोजक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र सहित दूर दराज के यात्री भी इस धर्मयात्रा में शामिल होकर यात्रा का लाभ ले सकेंगे। वहीं पूरी यात्रा लग्जरी एसी बस के द्वारा पूरी होगी और यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गई है। इच्छुक यात्री बुकिंग करवाने या अधिक जानकारी के लिए 9660801700 पर संपर्क कर सकते है।





