





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2026। रविवार को संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में श्रीमती रेवन्ती देवी पत्नी डालूराम गोदारा एवं मालचन्द पुत्र डालूराम गोदारा बाडेला की स्मृति में नवनिर्मित लाइब्रेरी का परिवारजनों ने बालिका हित में समर्पण समारोह पूर्वक किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच नेतराम गोदारा व मदनलाल गोदारा बाडेला ने फीता काटकर उद्घाटन किया। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं के सहयोग से ही आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबूत आधार स्तम्भ तैयार हुआ है। जो भावी पीढ़ी के विकास के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा कि संस्था को सकारात्मक व रचनात्मक प्रगति के माध्यम से ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के प्रत्येक जन की भागीदारी आवश्यक है। लाइब्रेरी के उद्घाटनकर्ता नेतराम गोदारा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि गोदारा परिवार को शिक्षा की उन्नति में सहभागी बनने का अवसर मिला ये सौभाग्य की बात है। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बालिका शिक्षा में सुधार हेतु सहयोगी बनने पर दानदाता परिवार का आभार जताया। युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य के प्रति निरंतरता और समर्पण भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर केशुराम कस्वां, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, किशनाराम गोदारा, प्रभुदयाल डेलू, हरिराम जाखड़, सोहनलाल गोदारा, मास्टर प्रभुराम बाना ने संस्था के कार्यों गौरवशाली और अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बालिका छात्रावास का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दानदाता परिवारजन नेतराम गोदारा, मेघाराम गोदारा, भैराराम गोदारा, हेमाराम खिलेरी बाडेला का साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में धूड़ाराम डेलु, मोडाराम तरड़, मोहनराम कुलड़िया, कोडाराम भादू, तोलाराम हुड्डा, धाइ देवी, डालूराम कस्वां, पुरखाराम सहू, जसवीर सारण, भंवरलाल पूनियां, मोहनलाल भादू, रामेश्वरलाल डेलु, रेवन्तराम गोदारा, हड़मान भुंवाल, रामचन्द्र गीला, गोपाल खिलेरी, भगवानाराम महिया, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, शंकरलाल कडवासरा सहित समाज की महिला शक्ति एवं युवा शक्ति उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।






