





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2026। देवर की बदनियती का विरोध करने पर ससुर और देवर ने विवाहिता को बुरी तरह से पीट पीट कर अधमरा कर अस्पताल पहुंचा दिया। पीड़िता के ताऊ ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी देवर व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में भानीपुरा के गांव जैतासर हरिराम मेघवाल ने पीड़िता के देवर व ससुर के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की पुत्री का विवाह मोमासर गांव के निवासी ओमप्रकाश पुत्र भागुराम मेघवाल के साथ किया। विवाहिता का पति ओमप्रकाश काम के सिलसिले में अहमदाबाद रहता है और उसकी भतीजी अपने ससुराल में सास ससुर, देवर के साथ रहती है। 23 मई 2026 को सुबह वक्त करीब 9 बजे सी मोमासर से रिश्तेदारी से फोन आया गीता को पीबीएम बीकानेर ले जाने की बात कही। जब परिवादी, पीड़िता का भाई सादुलाराम व घर परिवार, रिश्तेदारी के लोग पीबीएम पहुंचे। पीड़िता ने उन्हें बताया कि उसका देवर उसपर बदनियती रखता है। जब उसने देवर का विरोध करते हुए उसकी करतूत अपने पीहर बताने की बात कही तो आरोपी देवर व सुसर ने उसे जान से मारने के लिए उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। परिवादी ने बताया कि पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटें आई होती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को दी गई है।





