May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2021। एसीबी डीजी बीएल सोनी इन दिनों सरकारी सिस्टम को सुधारने में लगे है, रिश्वतखोरों से परेशान जनता को सुपर हीरो से कम नहीं लग रहे है। दौसा के तत्कालीन एसपी व एसडीएम को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के बाद डीजी ने कई खुलासे किए है। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ बहुत सी कम्पनियों के लोगों ने भी शिकायत की है कि उनसे भी मासिक बंधी ली जाती थी। सोनी ने कहा कि कोई सरकारी कर्मचारी घुस मांगे तो एसीबी के टोल फ्री नबंर 1064 या व्हाट्सएप 9413502834 पर सूचना देवें। एसीबी डीजी ने नागरिकों को विश्वास दिलाया है कि हम हर शिकायत की गंभीरता से जांच करेंगे।