May 25, 2026
WhatsApp Image 2026-05-25 at 20.19.28 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा 145वें स्थापना दिवस पर बिग्गाबास में पेड़ीवालजी नोहरा में कल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि 26 मई की शाम 8 बजे से कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध कवि चिराग जैन, नवलगढ़ के लोकप्रिय राजस्थानी हास्य कवि एवं मंच संचालक हरीश हिंदुस्तानी, दौसा की कवयित्री डॉ. सपना सोनी, जयपुर के गजेंद्र कविया तथा बीकानेर के छैलू चारण ‘छैल’ अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
सम्मेलन का आयोजन भामाशाह भीखमचंद सुशीला पुगलिया के आर्थिक सहयोग से किया जाएगा। समिति सदस्यों द्वारा सम्मेलन की तैयारियां की जा रही है और आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है। समिति सदस्यों ने आमजन से सम्मेलन में शामिल होकर काव्य रसों का आनंदन लेने का आग्रह किया है।