





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। घुमचक्कर पर सुबह करीब 7.30 बजे एक बैटरी की दुकान में आग लग गयी। बन्द दुकान में लगी आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कुछ ही देर में बैटरियों में धमाके की आवाज के साथ बैटरी फटने लगी। आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
सुबह घुमचक्कर पर स्थित पूजा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से अचानक धुंआ उठने लगा। राहगीरों ने दमकल को और दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी। तभी आग की लपटें उठने लगी और दमकल नहीं पहुंचने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने नाराजगी भी जताई। दमकल करीब 40 मिनट में पहुंची। वहीं पानी के टैंकर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। दुकान में इनवर्टर बैटरी रिपेयर व नई बैटरी बेचने का कार्य किया जाता है। मौके पर देरी से दमकल भी पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।






