August 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-26 at 08.44.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। बीती रात करीब ढाई बजे गुसाईसर बड़ा व लोडेरा के बीच दो ट्रक आमने सामने भिड़ गए। टक्कर में एक चालक घायल हो गया व ट्रक में फंस गया।
युवाओं ने जेसीबी की सहायता से घायल को बाहर निकाल कर आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल को नाइट ड्यूटी स्टाफ ने घायल 45 वर्षीय पन्नाराम पुत्र हरखाराम निवासी जोगलिया जैतासर का ईलाज किया। घायल के पैर में फ्रेक्चर हो हुआ व अब वह खतरे से बाहर है। दूसरे ट्रक का चालक केवल मामूली चोटिल हुआ। एसआई पवन कुमार भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व ट्रकों को साइड में करवा कर रास्ता खुलवाया।