





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन के टॉवर कार्य से 10 टन से अधिक लोहे के पार्टस, नट बोल्ट चोरी के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
14 फरवरी को दर्ज मामले में जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज मामले में जांच के बाद सरदारशहर थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी रामनिवास भेड़वालिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बीकानेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर अरेस्ट कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ के साथ माल बरामद करने की कवायद भी पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।





