





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगर के 145वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में बिग्गाबास के पेड़ीवालजी का नोहरा में सप्तदिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा आयोजित कथा आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी और कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक संतोष सागर जी महाराज करेंगे। मंगलवार सुबह कालूबास के झंवरों के मंदिर से बैंड बाजे व डीजे के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य बाजार से होकर यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। जगह जगह कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जल व्यवस्था सेवादारों द्वारा दी गई। कलश यात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधेश्याम सारस्वत ने यात्रा में शामिल महिलाओं को साड़ियां उपहार में दी गई। कलश यात्रा में आयोजन समिति के सदस्य मनोज डागा, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, ओमप्रकाश गांधी, परमेश्वर सुथार, गोविंद सारस्वा, विमल भाटी, जितेंद्र सोनी, रणजीत पारीक, दीनदयाल माली, दीपक पांडिया, अमित पारीक, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, अनमोल मोदी, शेरसिंह राजपूत, परिवार सहित शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते भगवत कीर्तन भी जारी रहा।
आज रात होगा कवि सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति द्वारा कथा स्थल पर आज रात 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन में दिल्ली के प्रसिद्ध कवि चिराग जैन, नवलगढ़ के लोकप्रिय राजस्थानी हास्य कवि एवं मंच संचालक हरीश हिंदुस्तानी, दौसा की कवयित्री डॉ. सपना सोनी, जयपुर के गजेंद्र कविया तथा बीकानेर के छैलू चारण ‘छैल’ अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुतियां देंगे।
सम्मेलन का आयोजन भामाशाह भीखमचंद सुशीला पुगलिया के आर्थिक सहयोग से किया जाएगा। समिति सदस्यों ने आमजन से कथा व कवि सम्मेलन में शामिल होकर भक्ति रस व काव्य रसों का आनंद लेने का आग्रह किया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पर होगा लाइव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध व लाखों पाठकों के बीच विश्वसनीयता व प्रामाणिकता के साथ अपनी पहचान करने वाले एकमात्र क्षेत्रीय न्यूज चैनल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर कवि सम्मेलन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लाइव प्रसारण से जुड़कर शहर के नागरिक, प्रवासी बंधु सहित गांव, खेत ढाणी में बैठे पाठक भी कवियों को सुनकर काव्य रस का आनंद ले सकेंगे। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ में कवि सम्मेलन व साहित्यिक कार्यक्रमों को बढ़ाए जाने के पक्षधर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा लगातार आयोजनों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आप भी नीचे दी गई टाइम्स की फेसबुक लिंक पर क्लिक कर पेज को फॉलो जरूर करें। जिससे आज रात 8 बजे आयोजित हो रहें कवि सम्मेलन से आप लाइव जुड़ सकें।






