May 26, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। 20 मई की रात सूडसर चौकी के सामने सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई की अगुवाई में नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई में गिरफ्तार तीन युवकों की जमानत याचिका मंगलवार को कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने अपराध गंभीर प्रकृति का मानते हुए अफीम की भारी मात्रा को अपराध माना। अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने बताया कि मामले में अनुसंधान के लिए तीनों की जमानत याचिका खारिज करने दलील दी गई और अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने गिरफ्तार आरोपी 33 वर्षीय मनोज जाट निवासी कोटासर, 22 वर्षीय राकेश जाट निवासी राजेडू, 33 वर्षीय केशराराम जाट निवासी रीड़ी की जमानत याचिका खारिज कर दी है।
ये था मामला..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस ने 20 मई की रात 12 बजे एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रूकवा कर तलाशी ली। थानाधिकारी संध्या बिश्नोई ने पुलिस दल के साथ सूडसर चौकी के पास नाकेबंदी के दौरान फॉरच्यूनर गाड़ी को जब्त किया व 261 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।