May 27, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। क्षेत्र के गांव तोलियासर में ठाकुरजी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के चार वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में बीती रात जागरण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों की भक्तिरस गंगा में गोते लगाए। सुबह ठाकुरजी महाराज का विशेष श्रृंगार व पूजन किया गया। भव्य ज्योत आरती के साथ मंदिर जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीण श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर अपनी मन्नतें भगवान से मांगी। आज दोपहर महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।