May 28, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। बिना मान्यता के ही डमी एडमिशनों के माध्यम से उच्च कक्षाओं का संचालन करना शिक्षा विभाग के नियमों के विपरित है एवं श्रीडूंगरगढ़ के 9 सहित जिले भर की 62 स्कूलों को शिक्षा विभाग द्वारा नोटिस दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा जिले भर में जांच की गई एवं इस जांच में 40 से अधिक प्रावि एवं उप्रावि मान्यता वाली स्कूलों द्वारा माध्यमिक कक्षाएं एवं 20 से अधिक माध्यमिक मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा उच्च माध्यमिक कक्षाएं संचालित किया जाना सामने आया है। इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मानते हुए नियम विरूद्ध स्कूल संचालन के आरोप तय किए गए है। शिक्षा विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सूडसर स्थित टैगौर शिक्षण संस्थान, विवेकानंद विकास समिति, गांव शेरूणा के जगदम्बा विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान, मां भगवती शिक्षण संस्थान, मरूधर शिक्षण संस्थान, स्वामी ओमानंद शिक्षण संस्थान, दुलचासर के अभिनव आदर्श शिक्षण संस्थान, गांव बेनीसर के श्रीराम पब्लिक स्कूल एवं श्रीडूंगरगढ़ के कल्पना चावला मेमोरियल सी सै स्कूल को नोटिस दिया गया है। इन विद्यालयों पर नियमों के विपरीत स्कूल संचालन करने के आरोप लगे है। श्रीडूंगरगढ़ के इन 9 स्कूलों के साथ बीकानेर ब्लॉक की 15, लूणकरणसर की 6, नोखा की 8, खाजूवाला की 6, कोलायत की 8, बज्जू खालसा की 4, पुगल, पांचू व हंदा की 2-2 स्कूलों को नोटिस दिया गया है।