May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनावों के नामांकन के अंतिम दिन पंचायत समिति सभागार में विधायक गिरधारी महिया एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के मध्य जबरदस्त तकरार देखने को मिली। हुआ यूं के सीपीएम प्रत्याशियों के सींबल पहले वार्ड 1 से 20 तक के लिए रिटर्निंग अधिकारी प्रथम एसडीएम दिव्या चौधरी को सिबंल सूची देने के बाद विधायक महिया वार्ड 21 से 40 तक की सिंबल सूची रिर्टनिंग अधिकारी द्वितीय आरएएस सविना विश्नोई को देने पहुंचे। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने सिंबल सूची देने का समय तीन बजे तक का ही बताते हुए सिंबल लेने का विरोध किया। दोनो नेता एवं उनके सर्मथक भी इस दौरान आपस में उलझ गए एवं मौके पर मौजुद सीओ दिनेश कुमार सहित पुलिस बल ने दोनो के बीच में बीच बचाव किया। हालांकी सिंबल देने के लिए विधायक महिया द्वारा तीन बजे से पहले पंचायत समिति हाल में प्रवेश माना गया है एवं सभी प्रत्याशियों के सिंबल स्वीकार किए गए है। विदित रहे कि दोनो के मध्य जबरदस्त तकरार एवं हंगामे बाद क्षेत्र में जोरदार चर्चा का माहौल बन गया है। आप भी देखें दोनो नेताओं के बीच की तकरार का लाईव विडियो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में आपस में तकरार करते विधायक महिया एवं पूर्व विधायक गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में आपस में तकरार करते विधायक महिया एवं पूर्व विधायक गोदारा।