






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनावों में अपनी दावेदारी पेश करने वाले सभी प्रत्याशियों के होश उस समय फाक्ता हो गए है जब उन्होने नई वोटर लिस्ट देखी। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव घोषणा से पहले की वोटर लिस्ट के अनुसार अपनी अपनी गणीत सेट की हुई है लेकिन अब नई वोटर लिस्ट में बडी मात्रा में वोटों के जुडने एवं कटने घटनाक्रम ने इन प्रत्याशियों की गणित को भी बिगाड़ दिया है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पालिका चुनावों में एक और रोचक बात निकल कर सामने आई है कि यहां पर गत 4 जनवरी को पालिका वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के अंतिम मौके का मतदाताओं ने जम कर लाभ उठाया है। यहां पर पहले 40332 मतदाता थे वहीं अब 42634 मतदाता है। 4 जनवरी को लगे विशेष शिविर में आए आवेदनों को भी शामिल किया जाए तो कस्बे के समस्त वार्डों में 2302 नए बढ गए है। 2302 का औसत निकाला जाए तो कस्बे के प्रत्येक वार्ड में 57 से अधिक वोटर नए जुडे है। इस बार के कांटे की टक्कर को देखते हुए अंतिम दिन जुडे ये वोट हर वार्ड की गणित बिगाड़ने एवं बनाने में निर्णायक हो सकते है। कस्बे के 31 वार्डों में 2863 वोट बढे है एवं सर्वाधिक वोट वार्ड नम्बर 16 में 259 वोट, वार्ड 15 में 216, 6 में 212, 7 में 194, 2 में 104, 3 में 100, 21 में 115, 27 में 117, 30 में 200, 31 में 125, 32 में 111 वोट बढ़े है। वहीं दूसरी और कस्बे के 9 वार्डों में नाम कटने एवं नाम एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करवाने के कारण 561 वोटर घटे भी है। सबसे ज्यादा वोट वार्ड नम्बर 12 में 157 और वार्ड नम्बर 13 में 156 वोट घटे है।
आईए आप भी जानीए कि किस वार्ड में कितने वोट अब फाईनल वोटर लिस्ट में हुए है। वार्ड 1 में पहले 1242 वोट थे और अब 1305 वोट है, इसी प्रकार वार्ड 2 में 1497 वोट थे और अब 1601 है, वार्ड 3 में 846 वोट थे और अब 946, वार्ड 4 में 750 वोट थे और अब 807 है, वार्ड 5 में 782 वोट थे और अब 732 ही है, वार्ड 6 में 776 वोट थे और अब 988 वोट है, वार्ड 7 में 803 वोट थे और अब 997 वोट है, वार्ड 8 में 1214 वोट थे और अब 1157 है, वार्ड 9 में 1134 वोट थे और अब 1327 है, वार्ड 10 में 714 वोट थे और अब 753 है, वार्ड 11 में 615 वोट थे और अब 683 है, वार्ड 12 में 1475 वोट थे एवं अब 1318 है, वार्ड 13 में 1128 वोट थे और अब 1181 है, वार्ड 14 में 1411 वोट थे और अब 1255 है, वार्ड 15 में 792 थे और अब 1008 है, वार्ड 16 में 549 वोट थे और अब 808 है, वार्ड 17 में 887 वोट थे और 863 है, वार्ड 18 में 885 वोट थे और अब 934 है, वार्ड 19 में 939 वोट थे और अब 1018 है, वार्ड 20 में 531 वोट थे और अब 589 है, वार्ड 21 में 780 वोट थे और अब 895 है, वार्ड 22 में 894 वोट थे और अब 945 है, वार्ड 23 में 972 वोट थे और अब 1030 है, वार्ड 24 में 1680 वोट थे और अब 1726 है, वार्ड 25 में 1045 वोट थे एवं अब 1013 है, वार्ड 26 में 1382 वोट थे और अब 1399 है, वार्ड 27 में 1143 वोट थे और अब 1260 है, वार्ड 28 में 1713 वोट थे एवं अब 1801 है, वार्ड 29 में 1047 वोट थे एवं अब 1067 है, वार्ड 30 में 834 वोट थे एवं अब 1034 मतदाता है, वार्ड 31 में 1170 वोटर थे एवं अब 1295 है, वार्ड 32 में 853 वोट थे एवं अब 964 है, वार्ड 33 में 937 वोट थे एवं अब 1017 है, वार्ड 34 में 875 मतदाता थे एवं अब 902 है, वार्ड 35 874 वोटर थे एवं अब 949 है, वार्ड 36 में 820 वोटर थे एवं अब 864 है, वार्ड 37 में 739 वोटर थे एवं अब 815 है, वार्ड 38 में 486 वोटर थे एवं अब 525 है, वार्ड 39 में 1207 वोटर थे एवं अब 1182 है, वार्ड 40 में 1605 वोटर थे एवं अब 1681 वोटर अपने मत का प्रयोग कर नगरपालिका के पार्षद चुनेंगे।



