May 29, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2026। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में एमडीएस हॉस्टल के 6 विद्यार्थियों का भारतीय सेना में चयन एवं 1 विद्यार्थी का सब इंस्पेक्टर में चयन होने पर युवाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छोटूराम पुत्र श्रवणराम चोटिया धीरदेसर चोटियान, राजूराम पुत्र मोहनलाल चोटिया धीरदेसर चोटियान, महेन्द्र पुत्र रामुराम पूनियां कितासर भाटियान, श्यामसुंदर पुत्र गोपालराम बिस्सू लाछड़सर, कृष्ण पुत्र बीरबलराम जाखड़ बिग्गाबास रामसरा, पूनमचन्द पुत्र हुलासाराम ज्याणी अमृतवासी, शंकरलाल पुत्र पेमाराम गोदारा कुनपालसर का साफा, शॉल व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने चौधरी चरणसिंह के किसान, मजदूर और गरीब हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लक्ष्मणराम खिलेरी, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ विनोद चौधरी, रामलाल जाखड़, रामप्रताप जाखड़, कानाराम गोदारा, राजूराम चोटिया, पूनमचंद ज्याणी, सुशील सेरडिया सेरडिया ने महान विभूति चौधरी चरणसिंह को नमन करते हुए संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास के चौथे स्थापना दिवस पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में रामचन्द्र गोदारा, भागुराम जाखड़, रामचन्द्र गीला, सीताराम घिंटाला, जगदीश ज्याणी, रामरतन सहू, हनुमान महिया, शंकरलाल कडवासरा, हरलाल भाम्भू, सोहनलाल गोदारा, वार्डन दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल एवं छात्रावास में अध्ययनरत युवा शक्ति मौजूद रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।