August 30, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2026। 14 जून 2026 की गर्मी में शीतलता का संचार करने के लिए गौरव पथ पर स्थित गोपाल गौशाला मैदान में बाबा श्याम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। ‘एक अरदास बाबा श्याम के नाम’ कार्यक्रम में मधूर भजनों से सजने वाली इस शाम में प्रसिद्ध श्याम भजन गायक महेश परमार (जयपुर), यश शर्मा (इंदौर), प्रिया प्राची (दिल्ली) श्याम भक्ति का संचार करेंगे। श्याम दरबार की विशेष झांकी सजाई जाएगी। विधि विधान से भव्य ज्योत आरती का आयोजन होगा। बिग्गा बास के भृगुवंशी युवा मंडल द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है, वहीं कस्बे के विभिन्न श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल छाया है। मंडल के युवाओं ने आयोजन का प्रचार प्रसार प्रारंभ करते हुए क्षेत्र के श्याम भक्तों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।