May 30, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2026। शनिवार को नौतपा 6ठें दिन नौतपा पूरी तरह से ठंडा हो गया है। चूरू बीकानेर क्षेत्र में भयंकर तेज रेत के बवंडर ने हर गांव को घेर लिया और जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्र में काली पीली आंधी छा गई और दोपहर में ही रात सा अंधेरा छा गया। तेज हवाओं से नुकसान भी हुआ जिसका आंकलन किए जाने में समय लगेगा। अंधड़ से ऐसा अंधेरा छाया कि सोलर लाइटें जल उठी। लोगों ने घरों की खिड़कियां दरवाजे बंद किए। दुकानों के शटर डाउन करने पड़े और हाइवे पर वाहनों की गति थम गई। तेज अंधड़ के बाद तेज हवा के साथ अच्छी बरसात हुई है। श्रीडूंगरगढ़ की उत्तरादी दिशा में चने के आकार के ओले भी गिरे। क्षेत्र में सरदारशहर व लूणकरणकर की ओर से आए अंधड़ पूरे उपखंड क्षेत्र में छा गया। गांव आड़सर, लिखमादेसर, सुरजनसर, लोढ़ेरा, जालबसर, पूनरासर, गुसाईंसर बड़ा, श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, कितासर बीदावतान, जैसलसर, अभयसिंहपुरा, हेमासर, रीड़ी, बाना, कल्याणसर, देराजसर तक पूरे अंचल में तेज अंधड़ ने सताया। गांव धनेरू में बरसात के साथ ओले गिरे। वहीं हल्की बरसात ने खूब राहत दी है। शाम को तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई और अंचल में नौतपा की गर्मी जैसे ठंडी हो गई है। किसानों ने बरसात से लाभ बताते हुए जेठ में बुवाई के लिए ओर बरसात की प्रार्थना भी की।
दो स्थानों पर लगी आग, पहुंची दमकल, कथा पांडाल का टैंट फटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज अधंड के दौरान ही मोमासर बास में जोशी अस्पताल के पीछे एक घर में आग लगी। यहां तेज अंधड़ में अलर्ट नगरपालिका की दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। उसी समय झंवर बस स्टैंड पर एक फैक्ट्री के बाहर पड़े पाइपों में आग लग गई। आग खुले में लगी थी और हवा के तेज रूख के साथ बढ़ने लगी। कुछ ही देर में यहां दमकल पहुंच गई और बरसात भी शुरू हो गई। आग पर काबू पा लिया गया। दोनों ही स्थानों पर बहुत अधिक नुकसान नहीं होना बताया गया।
सेवा समिति ने जारी किए नबंर, घायल पंछियों की आप भी करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज हवाओं से दर्जनों पंछी और घोसलें पेड़ों से गिरे होंगे और इन घायल हुए पशु पक्षियों के लिए सेवा समिति ने आपातकाल नबंर जारी किए है। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूरे अंचल में कहीं भी कोई घायल पशु पक्षी नजर आए तो आमजन सेवा समिति को 8455818181 नबंर पर संपर्क कर सूचना दे सकते है। जिससे समिति वाहन द्वारा उनका रेस्क्यू कर घायलों जीवों का उपचार करवाया जा सकें। समिति अध्यक्ष ने पशु पक्षियों की मदद का आग्रह किया है।
हाइवे पर ट्रक ने मारी ट्रक को पीछे से टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया और इससे पीछे चल रहा ट्रक उससे जो भिड़ा। पीछे चल रहा ट्रक क्षतिग्रस्त हुआ वहीं किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं मिली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश मंदिर के पास गली में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में तेज अंधड़ से गिरा पेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल रोड पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में तेज अंधड़ के बाद हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में आया अंधड़, युवाओं ने लिए एक से बढ़कर एक विहंगम दृश्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में आया तेज अंधड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर आगे चल रहें ट्रक से भिड़ गया पीछे आ रहा ट्रक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में कथा स्थल पर तेज अंधड़ से अस्त व्यस्त हुआ पांडाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में तेज अंधड़ के बाद हुई बरसात। (फोटो-बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर बीदावतान में आंधी के बाद आई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अभयसिंहपुरा की रोही में छाया अंधेरा, आया तेज अंधड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में तेज अंधड़ के बाद हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में ओमप्रकाश जाट के खेत में टीन शेड उडा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंदपालसर सांखलान में आया तेज अंधड़। (फोटो-गोपीचंद मेघवाल)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर पुरोहितन में बरसात में हुई बरसात। (फोटो-सुभाष डगला)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में आया तेज अंधड़ के बाद हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में आया तेज अंधड़, उसके बाद हुई बरसात।