May 31, 2026
WhatsApp Image 2026-05-31 at 09.29.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2026। इन दिनों देश भर में रेलवे द्वारा रेलवे सुरक्षा, ट्रैक विस्तार और आधुनिकीकरण (अमृत भारत स्टेशन योजना) के लिए रेलवे अपनी जमीन पर चारदीवारी, फेसिंग करने, अवैध मार्ग बंद करने की कार्रवाइयां कर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांव जैसलसर में रेलवे ने ट्रेक के समानातंर चलने वाले मार्ग पर लोहे के पोल लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। जिससे जैसलसर से सातलेरा, तोलियासर व बिग्गा का मार्ग अवरूद्ध हो गया। तीन गांवो के ग्रामीण व सैंकड़ों किसान परिवार इस रास्ते के बंद होने से प्रभावित हो रहें है। ऐसे में इन गांवो के लिए आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। आज सुबह ग्रामीण हुए एकत्र हुए रात के अंधेरे में ये मार्ग बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। ग्रामीण इस मार्ग को खोलने की मांग कर रहें है।
यहां मौके पर जैसलसर व सातलेरा गांव के अनेक मौजिज लोग एकत्र हुए है। ग्रामीण पोकरराम चाहर, देवाराम गोदारा, कोजूराम, पीथाराम, भंवरलाल, सदाराम, लालूराम, कानाराम नायक, लक्ष्मणगर गुसाईं, लेखराम नाई, श्रवणराम चाहर, श्रीभगवान नाई, कुनणाराम शर्मा, देवीलाल शर्मा, मदनसिंह, ईश्वरराम चाहर, लूणसिंह, रामप्रताप चाहर, ओंकारगर, हीराराम, राजूराम मेघवाल, भागुराम, मानाराम, सोहनराम, हनुमानगर, श्रवणगर, भैराराम चाहर, दुलाराम चाहर सहित अनेक ग्रामीण एकत्र हो गए है।