






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2026। हाइवे पर गांव लखासर के निकट एक खेत में बिजली पोल से आग लग गई। आग की लपटें उठने लगी और धूं धूं कर बाड़ जलने लगी। टोल प्लाजा के निकट सज्जनसिंह राजपूत के खेत में लगी आग की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकल तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल ने आग पर काबू पा लिया गया व आग बहुत अधिक फैलने से बच गई। इस दौरान फायर डिपार्टमेंट के कमल नाई, मानू व योगेश सक्रिय रहें।




