May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2021। गांव हेमासर के ताल मैदान में बीकानेर जिले का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी से प्रारंभ होगा और स्व. बिसनदास स्वामी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता जुगलकिशोर तावनियां, विनोद गिरी गुसाईं व पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट द्वारा किया जाएगा। गांव के रामरतन ने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार नगद, उपविजेता को 11 हजार नगद पुरस्कार राशि सहित ट्रॉफियां दी जाएगी। गोपाल, प्रकाश, लालचंद, गजानन्द, दिलीप, कालू सहित समस्त ग्रामवासियों की और से आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमें भाग लेगी व प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं में योगदान गजानन्द, दीनदयाल स्वामी, नानूराम, महावीर, बंसीलाल, लक्ष्मीनारायण, सुशील सहित ग्रामीण करेंगे।