June 1, 2026
0000

समंदसर के हितेश ने आईआईटी एडवांस में सफलता पाई, ग्रामीणों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव समंदसर निवासी व उड़ीसा प्रवासी हितेश पुत्र श्रीराम गोदारा ने जेईई एडवांस में सफलता हासिल की है। हितेश ने ऑल इंडिया 260 रैंक हासिल की है। सरपंच प्रतिनिधि खियांराम गोदारा ने बताया कि उनकी इस सफलता पर गांव के युवाओं में उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।


बेटे की स्मृति में माँ ने एक कूलर लगवा जरूरतमंद बच्चों को खिलार्ठ मिठाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी विमलादेवी मालू ने अपने दिवंगत पुत्र महेंद्र कुमार मालू की स्मृति में तहसील के पीछे पागलिया धोरा पर स्थित कमरे में एक एयर कूलर लगवाया। यहां जरूरतमंद परिवारों के करीब 150 बच्चों को मिठाई खिलाकर अल्पाहार करवाया। इस मौके पर राजकुमार बाफना, संजूदेवी बाफना, रमित बाफना, अशोक झाबक, मंजूदेवी नाई, मालचंद तातेड़, कालूराम मौजूद रहें।


पूर्णिमा पर तोलियासर में भैरव दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को पूर्णिमा के अवसर पर तोलियासर के भैरव धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। हाथों में तेल सिंदूर, नारियल और प्रसाद लिए श्रद्धालुओं की सुबह से मंदिर प्रांगण में कतारें लगी रही। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर में श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर व सरदारशहर सहित आस पास के शहरों व गांवो से अनेक श्रद्धालु पहुंचे व दर्शन किए।