






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुबह सनसनी फैल गई जब बीदासर रोड पर एक महिला का शव फेंका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी कर अनुसार बीदासर रोड पर तेजा मंदिर के सामने वन-विभाग क्षेत्र में सड़क से करीब 50 मीटर अंदर एक महिला का अर्धनग्न शव मिला है। सुबह घूमने जाने वाले लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी तो मौके पर ड्यूटी ऑफिसर एएसआई सुरेश कुमार पहुंचे। शव को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। मृतक महिला की अनुमानित उम्र 30 वर्ष के करीब है व प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव फेंकने का मामला लग रहा है।




