






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2026। क्षेत्र के गांव राजेडू में राजेडू प्रीमियम लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। 2 जून से 5 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में राजेडू सहित आस पास के गांवो की 16 टीमें शामिल हुई है। गांव के युवाओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और दर्शक भी मैच देखने पहुंचे रहें है।
उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि श्रीराम गुरूवा ने सभी को खेल भावना के साथ खेलने व खिलाड़ियों को आपस में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी। पूर्व सरपंच श्रवण मदेरणा ने युवाओं के लिए खेल की उपयोगिता बताते हुए नियमित खेल को समय देने की बात कही। उद्घाटन में श्यामसुंदर मदेरणा, डूंगरराम गुरूवा, रंजीत साहू, विक्रमसिंह, ओमप्रकाश गिला, रामरख खिलेरी, रामप्रताप मंडा, सहीराम गुरूवा सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।




