June 3, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2026। मंलगवार को शहर कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस ने क्षेत्र की बिजली पानी की समस्याओं के लिए उपखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने नेतृत्व करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता पानी के लिए बुरी तरह से बेहाल है और बिजली आपूर्ति के लिए परेशान है। गोदारा ने कहा कि सरकार व प्रशासन बंद पड़े ट्यूबवेलों को चालू करवाए, खराब मोटरें बदलवाए और अत्यधिक प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करवाए। अघोषित कटौती बंद करें, इससे किसानों को नुकसान हो रहा है और स्थानीय विभागीय अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहें है। इस पर एसडीएम शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर जानकारी ली। शर्मा ने समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
इस दौरान शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा,  पालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, कन्हैया लाल सोमानी, सोहनलाल नैण, सत्यनारायण जाट, मनोज पारख, देवकिशन जोशी, नौरतन पुरोहित, मूलचन्द स्वामी, हीरालाल कूकना, सुरेंद्र महावर, रमेश बासनीवाल, रामचंद्र छपोला, राजू माली, रमेश प्रजापत, कालूराम बाना, मुंशी टेलर, रामकिशोर गोदारा, मूलचन्द सारस्वत, गुसांईसर बड़ा, भागूराम सारण, राजाराम गोदारा, राजेश मंडा, सोहनलाल महिया, अयूब खान दमामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।