May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2021। कोरोना वैक्सीनेशन की खुशीयां जिले भर में मनाई जा रही है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वैक्सीन 31 के बाद आने की संभावनाएं है। शुक्रवार को ही श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक का पूरा क्षेत्र कोरोना मुक्त हुआ और आज शनिवार को पुनः एक पॉजिटिव सामने आ गया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र में कोरोना के एक्टिव केस जीरो हो गए थे परन्तु आज गांव बिग्गा में एक 67 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। आर्य ने कहा कि सैम्पल यहां से नहीं दिया था और मरीज को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। आर्य ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि चुनावी समय में शहर वासी सतर्क रहें और मास्क का प्रयोग जरूर करें।