June 5, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2026। निकटवर्ती गांव कालू के करणी माता मन्दिर परिसर में लगे हुए पीपल के पेड़ों पर रहने वाली सैंकड़ो चिड़ियो की असमय व एकसाथ मौत होने के कारण आसपास बड़ी चर्चा फैल गई है। आज रहस्यमय तरीके दम तोड़ने वाली इन चिड़ियों की मौत के बाद गांव की सामाजिक संस्था गौसेवार्थ सुंदरकांड समिति के कार्यकर्ताओ ने वन विभाग व पशु पालन चिकित्सा को सूचना दी है। ख़बर लिखे जाने तक इन चिड़ियों की मौत का कोई काराण सामने नही आ पाया है। कालू के ग्रामीण असमय सैंकड़ो चिड़ियों के मौत के कारण पता लगने की माँग कर रहे है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार रात को आई चक्रवाती तेज हवाओं के साथ कि बारिश के कारण या जहरीले दाने के कारण इनकी मौत हुई है।